उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

असऊपुरा , बांसी , ललितपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट्रल ग्लोबल एकेडमी ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में लगातार दूसरे वर्ष 100% प्रथम श्रेणी परिणाम प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ललितपुर : असऊपुरा , बांसी , ललितपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट्रल ग्लोबल एकेडमी ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में लगातार दूसरे वर्ष 100% प्रथम श्रेणी परिणाम प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें खुशी चौहान (530 अंक, 88.2%) प्रथम स्थान पर रहीं। माही अहिरवार (529 अंक, 88.1%) द्वितीय तथा सौम्या नायक (527 अंक, 87.5%) तृतीय स्थान पर रही। अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शील्ड एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट श्री ध्यान सिंह यादव, प्रबंधक श्री राजकमल यादव, प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू राय सहित शिक्षकगण — पवन कुमार, सत्यम शुक्ला, मेहवाल सर , रितिका यादव , आस्था जैन, तान्या पुरोहित, अवनीश साहू, सोनिया झा, प्रिया रजक , पूजा श्रीवास्तव , पलक जैन एवं निर्देश यादव ,विवेक सर उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम का वातावरण हर्ष, उत्साह एवं गर्व से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना की।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button