पं. सुरेश उपाध्याय के निधन पर शोक सभा आयोजित, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वाधान में ब्राह्मण महामंडल महरौनी द्वारा एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा ग्राम पठा निवासी ब्रजेश, रूपेश एवं प्रदीप उपाध्याय के पूज्य पिताजी पंडित सुरेश उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई।
शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे वातावरण में गहरा शोक और संवेदना व्याप्त रही।
वक्ताओं ने पंडित सुरेश उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सभा के दौरान सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक सभा में प्रमुख रूप से संगठन अध्यक्ष पंडित रामबिलास कटारे, जगदीश पंडा, ब्रजेश रिछारिया, श्रीप्रकाश दीक्षित, कमलेश पंडा, पुष्पेंद्र स्वरूप पटेरिया, प्रभाकर मिश्रा, महेश तिवारी, युवा अध्यक्ष अजय पाण्डेय, शैलेन्द्र नायक, अवधेश नायक, दीपक तिवारी ‘मोना’ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




