उत्तर प्रदेशकांग्रेस पार्टीज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते कक्षा 8 तक के स्कूल बंद करने की मांग

ललितपुर नगर कांग्रेस कमेटी, ललितपुर द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि इन दिनों ललितपुर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हीट वेव का प्रकोप भी तेज हो गया है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विशेष रूप से नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चे तेज धूप और अत्यधिक गर्मी को सहन करने में असमर्थ हैं। स्कूल आने-जाने के दौरान तथा विद्यालय में रहने के समय उन्हें लू, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने प्रशासन से अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा बाद में भी जारी रह सकती है, लेकिन बच्चों का जीवन और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है।
ज्ञापन में प्रशासन से शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की गई है, ताकि बच्चों को इस भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button