उत्तर प्रदेशज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

विश्वकर्मा समाज का प्रदर्शन: निशा विश्वकर्मा को न्याय व पूर्व मंत्री पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)।
मृतका निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को महरौनी तहसील परिसर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष महेंद्र झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग तहसील परिसर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मृतका निशा विश्वकर्मा को शीघ्र न्याय दिलाने तथा पूर्व मंत्री पर हमला करने वाले दोषियों को सख्त सजा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इस दौरान नीलेश झा (जिलाध्यक्ष, झा समाज सैदपुर), भैरोप्रसाद विश्वकर्मा, भगवत प्रसाद विश्वकर्मा, एडवोकेट राजेश विश्वकर्मा (राजू घड़ी), अमृतलाल झा, कल्लू झा (सौरई), सुखदयाल अहिरवार (राष्ट्रीय सचिव, अनुसूचित जाति सपा), ओमकार प्रसाद, संजू वर्मा (जिलाध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ सपा), अवध बिहारी झा, शिवशंकर विश्वकर्मा (विधानसभा अध्यक्ष भौंडी, महरौनी), चंद्रेश झा (ब्लॉक अध्यक्ष गुढ़ा, महरौनी), शीतल प्रसाद विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, कुलदीप झा, करीटोरन, कृष्णकांत झा (अमौरा खैरो), सौरभ झा, आलोक झा, अरविंद झा, मनीष झा, राजाराम झा, सतेंद्र झा, हरीशंकर झा (धवा), राजेश झा, आलोक झा, रामकिशोर झा, रामजी झा, नितिन झा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button