उत्तर प्रदेशज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

गाय बचाओ, देश बचाओ” अभियान: गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, महिला परिषद ने सौंपा ज्ञापन

महरौनी,ललितपुर।
अखिल भारतीय महिला परिषद के तत्वावधान में सुर सुन्दरी शाखा महरौनी द्वारा “गाय बचाओ, देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। यह पहल संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया के नेतृत्व में की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर रश्मि मलैया ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने पूज्य जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के संदेश का उल्लेख करते हुए बताया कि आचार्यश्री ने सदैव जीव दया और गौ संरक्षण पर बल दिया है, और उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में गौहत्या पर सख्ती से रोक लगाई जाए, अवैध वध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा संबंधित नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही निराश्रित गौवंश के संरक्षण, गौशालाओं की समुचित व्यवस्था, चारा-पानी की उपलब्धता और सड़कों पर घूम रहे पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक, पर्यावरणीय और मानवीय जिम्मेदारी भी है। परिषद की सदस्याओं ने जनजागरूकता के माध्यम से इस अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।
इस दौरान यशोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष राजा चौधरी, भागेश खजुरिया, अभिषेक लौडुआ काले, डॉ. विक्रम बहादुर जैन, मीनल जैन, ममता सराफ, छाया, मंजू, राखी, आरती, लवली, सुमी और नविता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button