जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरव्यापार मंडल

 *उद्यमियों द्वारा उठायी गई समस्याओं का त्वरित समाधान कराकर अपेक्षित सहयोग प्रदान करें: जिलाधिकारी*  *उद्योग क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों के लिए उद्यमी संगठनों ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित*

 *जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों को उद्योग अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के दिये निर्देश*

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक कर जनपद में अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना और उद्यमियों को उद्योग अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यमियों द्वारा उठायी गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और उन्हें उद्योगों के संचालन में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने एक-एक कर व्यापारियों से उनकी समस्यायें जानली, जिस पर व्यापार बंधु की बैठक के दौरान महेन्द्र जैन मयूर, प्रदेश चेयरमेन द्वारा शहर में लगाये गए स्मार्ट मीटरों से परेशान व्यापारी व आम विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को उठाते हुए स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर को पोस्ट पेड मीटर में बदलने का अनुरोध किया गया, जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि विभागीय उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण कराया जाए।
इसी प्रकार सुरेश बढ़ेरा, जिलाध्यक्ष ने भी विद्युत व पेयजल पाइपलाइन डालने हेतु खोदी गयी सड़कों को ठीक कराने व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दिलाकर पात्र व्यापारियों को लाभान्वित किये जाने का अनुरोध किया। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में सभी अधिकारी अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओं की लिखित सामग्री सहित व्यापारियों को जानकारी उपलब्ध करायेंगे।
बैठक में उद्यनियो द्वारा औद्योगिक आस्थान, चन्देरा में विद्युत की निर्वाद आपूर्ति के लिए एक अवर अभियन्ता एवं लाईन मेन की नियुक्ति के लिए पिछली बैठक में बात रखी गई थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निदेर्शित किया गया था जिसका अनुपालन विद्युत विभाग द्वारा कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जी०बी०सी० रेडी इकाईयों से वार्ता की गई तथा उनको आने वाली समस्याओं के लिए सन्दर्भित विभाग को निर्देर्शित किया गया तथा विभिन्न विभागो को प्राप्त जी०बी०सी० लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के लिए निदेर्शित किया गया। अग्निशमन विभाग को उद्यमियों के साथ सहयोग प्रदान करने के लिए निदेर्शित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 के अन्तर्गत इकाइयों का पंजीकरण कराने की अपेक्षा की गई जिससे शासकीय सहायता मुहैया हो सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उद्योग क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं विकास कार्यों के लिए उद्यमी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, वरिष्ठ निरीक्षक वाट-माप, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक डाक विभाग, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, सहायक आयुक्त खाद्य, पी०ओ० नेडा एवं अन्य अधिकारी गण तथा श्री कमलेश सर्राफ, श्री मुकेश जैन एवं अन्य सम्मानित उद्यमीगण उपस्थित रहें। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button