उत्तर प्रदेशशिक्षण संस्थान

बच्चों के विकास में मां का महत्वपूर्ण योगदान – मनोज कुमार तिवारी

तेरईफाटक( ललितपुर)- वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक ललितपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृसम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति ललितपुर की जिला कार्यवाहिका श्रीमती राधिका तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता उपाध्याय, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती सुखदेवी कुशवाहा उपस्थित रहीं।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा जितनी उपयोगी है उतना ही उससे सतर्क रहने की भी जरूरत है।आज बच्चों से लेकर बड़ों तक में स्मार्टफोन पर रील्स देखने की आदत तेजी से बढ़ रही है।रील्स कभी खत्म नहीं होती और इसमें काफी समय व्यर्थ हो जाता है जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता है इसलिए बच्चों को रील्स देखने की आदत सीमित कर किताबों से जुड़ना चाहिए
मुख्य अतिथि राधिका तिवारी ने कहा हमें शिक्षा के साथ साथ संस्कार पर विशेष ध्यान देना चाहिए।जब बच्चे पढ़कर आगे बढ़ेंगे तो भारत आगे बढ़ेगा और भारत आगे बढ़ेगा तो विश्व भी आगे बढ़ेगा।
विशिष्ट अतिथि संगीता उपाध्याय ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं हम जैसा चाहेंगे वैसा ही बालक बनेगा। उन्होंने शिवाजी महाराज का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही रमा तिवारी ने मातृशक्ति से आवाहन किया कि अपने बच्चों को धार्मिक व आध्यात्मिक ज्ञान भी दें क्योंकि जो बालक धार्मिक होता है वो अपने माता-पिता का पूरा ध्यान रखता है।
इस अवसर पर श्रेया तिवारी , अर्चना राजा, सुभद्रा परिहार, ओमप्रकाश,रामजीवन, महेंद्र सिंह परिहार, सृष्टि तिवारी,रिषव कौशिक,राजा जी, समृद्धि तिवारी, समेत सैकड़ों की संख्या में माताये व बहनें उपस्थित रहीं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button