उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

महरौनी के मेधावियों का शानदार जलवा, बोर्ड परीक्षाओं में रचा सफलता का नया इतिहास

महरौनी,ललितपुर।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में महरौनी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में 80.22 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 77.31 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर महरौनी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान एक बार फिर स्थापित की है। परिणाम घोषित होते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।
हाईस्कूल परीक्षा में महरौनी के छात्रों का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी के छात्र अमित ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं इसी विद्यालय के अभय पटेल तथा श्री वैष्णव इंटर कॉलेज निवारी महरौनी के शिवांश ने 93.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में भी महरौनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी के माधव सिंह ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी के सतीश ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वैष्णवी तिवारी ने 90.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया।
लगातार बेहतर परिणामों के साथ महरौनी क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button