*नारी शक्ति वन्दन अभियान विल की खिलाफत करने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन,और राहुल गांधी,ममता बनर्जी, अखिलेश यादव का पुतला जलाया*

ललितपुर -नारी शक्ति वन्दन अभियान विल का संसद में विरोध करने पर आज कांग्रेस,डी एम के, टी एम सी,सपा आदि पार्टियों का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा घंटाघर पर नारेवाजी कर विरोध किया गया एवं राहुल गांधी,अखिलेश यादव, ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर नारी शक्ति वन्दन अभियान ललितपुर की जिला संयोजक रुचिका बुन्देला ने कहा कि ये दल सदैव से महिला विरोधी रहे हैं।इस बार अवसर आया था जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महिलाओं को तेंतीस प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रहे थे । लेकिन कांग्रेस,सपा,टी एम सी,डी एम के आदि दलों ने संसद में इसका विरोध कर के अपनी महिला विरोधी असलियत भारत के सामने प्रकट कर दी है और इस बिल को पास नहीं होने दिया।आज भारत की महिला शक्ति सारे भारत में इनका विरोध कर रही है ।और हम लोग भी इसी का विरोध करने यहां एकत्रित हुए हैं।इस अवसर पर नारी शक्ति वन्दन अभियान की जिला संयोजक रुचिका बुन्देला, नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन,जिला महामंत्री रजनी अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष रजनी साहू,जिला मंत्री सुनीता पंथ,बसंती लारिया, अर्चना राजपूत,रानी जहां,पार्वती खटीक,आशा कौशिक, भागवती लोधी, ममता तिवारी,राखी ताम्रकार, गुंजन,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा,पार्थ चौबे, अभिमन्यु सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, देवेन्द्र गुरु, मनोज खटीक एड,
धर्मेन्द्र पाठक, ध्रुव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर,शिवम पाराशर,अनुज शर्मा, आशीष सैनी, जगभान सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




