उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

भीषण गर्मी में मूक जीवों के लिए आगे आया समाज, दाना-पानी अभियान की शुरुआत

महरौनी,ललितपुर।
भीषण गर्मी के मद्देनजर पशु-पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु अखिल भारतीय महिला परिषद की सुर सुन्दरी संभाग महरौनी के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में मूक जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें गर्मी के दौरान सहयोग के लिए प्रेरित करना रहा।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण पशु-पक्षियों को पानी और भोजन की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर की छत, आंगन या आसपास के स्थानों पर पानी और दाना रखने की पहल करे, तो यह उनके लिए जीवनदायी सिद्ध हो सकती है।
कार्यक्रम के दौरान दाना-पानी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे अपने घरों में मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखें और नियमित रूप से दाना डालें, ताकि पक्षियों को राहत मिल सके।
संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने कहा कि “मानवता का वास्तविक स्वरूप तब प्रकट होता है, जब हम मूक जीवों के प्रति भी दया और जिम्मेदारी निभाते हैं।” वहीं शाखा अध्यक्ष ममता सराफ ने कहा कि “यह छोटा-सा प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है और हर व्यक्ति को इसमें सहभागी बनना चाहिए।”
गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुनीता चौधरी, मीनल, राशि सिंघई, छाया सिंघई, मंजू, प्रीति, लवली, सपना, आरती, संगीता, नविता, प्राची मलैया, सुमी सिंघई, कीर्ति सराफ, अंजली सहित परिषद की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button