अपराधउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरललितपुर पुलिस

वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महरौनी, ललितपुर।
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन तलाश एवं भ्रमण के दौरान माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा जारी NBW वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए भानसिंह पुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम मिर्चवारा को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में प्रीतकुमार पुत्र सिकरोदी मोंगिया, निवासी ग्राम सिंगेपुर को भी उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button