देर रात सड़क हादसे में पुलिस बनी फरिश्ता, घायलों की बचाई जान

महरौनी,ललितपुर।
कस्बे में देर रात महरौनी तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन तत्काल मदद की जरूरत थी।
इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र यादव और कांस्टेबल सतीश मिश्रा बिना देर किए घायलों तक पहुंचे और उन्हें सावधानीपूर्वक अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महरौनी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
यह घटना पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करती है और यह संदेश देती है कि समय पर मदद ही किसी की जान बचा सकती है।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




