उपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनिरीक्षणमहरौनीललितपुर

गेहूं क्रय केंद्र पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

महरौनी,ललितपुर।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई ने गेहूं क्रय केंद्र महरौनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर किसानों द्वारा गेहूं विक्रय किया जा रहा था।
एसडीएम ने केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संचालक को निर्देश दिए कि किसानों के लिए पेयजल, बैठने एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गेहूं बेचने आने वाले किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जाए।
उपजिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या किसानों से संबंधित शिकायत सामने आती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button