उत्तर प्रदेशजयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठन

संत सूरदास का दिया समाज को नया राष्टीय चिन्तन-डा० शास्त्री सक्षम ने मनाई सूरदास जयंती वक्ताओं ने कहा सूरसाहित्य का रहा समाज में अकथनीय योगदान

ललितपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल सक्षम ने आज संत सूरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें हिन्दी साहित्य एवं कृष्ण भक्ति धारा का उत्कृष्ठ कवि बताया जिन्होने दृष्टिबाधित होते हुए भी समाज में अपना विशेष स्थान बनाया। मुख्यअतिथि नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा० ओमप्रकाश शास्त्री ने साहित्य के क्षेत्र में संत सूरदास द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें समाज के उत्थान के लिए आदर्श बताया। उन्होने कहा राष्ट को नया दृष्टिकोण देने में सूर साहित्य का अकथनीय योगदान है जिसके माध्यम से समाज को प्रभावित करने वाले तात्कालिक कुठाराघातों से बचा कर जनमानस को नई दिशा मिलती है।

नेहरूमहाविद्यालय के सँस्कृत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ संत सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया ने करते हुए कहा वह दृष्टिवाधित दिव्यांगों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। सक्षम संगठन का ब्रान्ड एम्बेसडर मानते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संत सूरदास जयंती को मनाकर उनका स्मरण करता है। संगोष्ठी में डा० रामकुमार रिछारिया, डा० राजीव निरंजन, डा० अनिल सूर्यवंशी ने हिन्दी साहित्य में संत सूरदास की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए समाज का आदर्श बताया। कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्र जिला सहसचिव ध्रुव साहू द्वारा किया गया जवकि सक्षम दृष्टिकोण एवं परिकल्पना श्रमण प्रकोष्ठ प्रमुख संजीव सौरया ने करते हुए बताया कि सक्षम की मान्यता है कि दिव्यांगता प्रकृति में अन्तर्निहित विविधता का ही एक अन्तरंग पक्ष है दिव्यांगजनों के पूर्ण सहभाग एवं समावेश ने समाज एवं राष्ट्र का हित होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय जैन साइकिल ने करते हुए सक्षम द्वारा दिव्यांगों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा सक्षम दिव्यांगों एवं प्रशासन के बीच में सेतू का कार्य करते हुए उन्हें अपने अधिकार दिलाने के लिए समाज में कार्य कर रहा है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से डा० आशा साहू,डा० अरिमर्दन सिंह, डा० सूवेदार सिंह, डा० ओ०पी० चौधरी, डा० शैलेन्द्र चौहान, डा० पराग अग्रवाल, डा० विनीत अग्निहोत्री, डा० धीरेन्द्र तिवारी, डा० गिरेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, फहीम वक्श, धुव्र किलेदार, अंकित चौबे, दीपक रावत, पुष्पेन्द्र तिवारी, रविशंकर राठौर, वीरेन्द्र जैन सोनू, दीपक सिंघई, देवेन्द्र जैन मौजूद रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button