भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर भव्य आयोजन, 20 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

महरौनी (ललितपुर)।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव को लेकर महरौनी नगर में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। समस्त ब्राह्मण महामंडल, विधानसभा क्षेत्र महरौनी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पूर्व की भांति श्री परशुराम मंदिर, मंडावरा रोड, पण्डा कॉलोनी महरौनी निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने समस्त विप्र समाज एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण के अनुसार 20 अप्रैल 2026, सोमवार (वैशाख शुक्ल तृतीया) को प्रातःकालीन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। प्रातः 07:00 बजे अभिषेक पूजन किया जाएगा।
प्रातः 08:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।
दोपहर 01:00 बजे से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा नगर सहित भ्रमण के लिए निकलेगी।
नगर भ्रमण मार्ग
शोभायात्रा श्री परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर इन्द्रा चौराहा, मुख्य बाजार, बगिया वाले हनुमान जी मंदिर (टीकमगढ़ रोड), बानपुर चौराहा, दुर्गा जी मंदिर, मंडी रोड होते हुए ललितपुर रोड से पुनः इन्द्रा चौराहा पहुंचकर वापस श्री परशुराम मंदिर पर सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजक संस्था ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि0) के तत्वाधान में ब्राह्मण महामंडल महरौनी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




