उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभाजपाभारतीय जनता पार्टीललितपुर

*संविधान में आस्था रखने से ही लोकतंत्र होगा मजबूत -हरिश्चंद्र रावत*

*संविधान जागरूकता कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न*

*जनप्रतिनिधियों ने दिलाई संविधान की शपथ*

महरौनी (ललितपुर)
शुक्रवार को महरौनी में भारत के संविधान की प्रस्तावना के साथ एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उप्र राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ पवन गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और सभी उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रशेखर पंथ, आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र पटेरिया, मनीष,अरविंद कौशिक, आनंद राय, दुष्यंत बड़ोनिया, शैलेन्द्र सिंह, पीयूष शुक्ला, दीपक तिवारी, रवि खरे, मुकेश पाल, अरुण दुबेजी, धर्मेन्द्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, पवन चतुर्वेदी, दीपक राजपूत, अभिषेक त्रिवेदी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी बारू द्वारा किया गया जबकि अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोकतंत्र मजबूत होता है।
समापन पर सभी ने संविधान की रक्षा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button