उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरश्रद्धांजलि

समाजसेवी अभय भदौरा (रिंकू) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई ओमप्रकाश भदौरा के अनुज एवं शहर के जाने-माने समाजसेवी, जैन समाज के मजबूत स्तंभ तथा टीकमगढ़ (म.प्र.) किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय भदौरा (रिंकू) के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगरवासियों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया और हर वर्ग के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्री भदौरा न केवल एक सक्रिय समाजसेवी थे, बल्कि वे दानशील, सरल स्वभाव के धनी एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के रूप में विख्यात थे। उन्होंने जीवनभर समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंदों की सेवा को अपना धर्म माना। जैन समाज में उनकी विशेष पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता एवं मजबूत स्तंभ के रूप में रही। गुरुभक्ति में उनका अटूट विश्वास था और वे सदैव धर्म एवं सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहे।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए। उनका व्यक्तित्व मिलनसार, सहयोगी एवं प्रेरणादायी था, जिसके कारण वे सभी के प्रिय बने रहे।
उनके असामयिक निधन से समाज ने एक सच्चा सेवक, परिवार ने अपना सहारा और मित्रों ने एक सच्चा साथी खो दिया है। उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी तथा उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य लोगों के हृदय में अमिट स्मृति के रूप में जीवित रहेंगे।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button