उत्तर प्रदेशज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षक संगठनशिक्षण संस्थानशिक्षा

●उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय समय परिवर्तन को बीएसए को सौंपा ज्ञापन

(ललितपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर (संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में भीषण गर्मी एवं लू को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्हें बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु प्रातः 7:30 से दोपहर 12:30 तक करने के सम्बन्ध में माननीय जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर को सौंपा गया।उक्त के सम्बन्ध में आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,ब्लॉक जखौरा अध्यक्ष सत्येंद्र जैन,जिला संगठन मंत्री हरिनारायण चौबे,ब्लॉक बार अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया,ब्लॉक बिरधा उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद,
अविनेश कुमार मौजूद रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button