जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

 *पारदर्शी रुप से हो क्रय केन्द्रों का संचालन, बिचौलियों पर करें कठोर कार्यवाही: डीएम*  *जिलाधिकारी ने अमरपुर मण्डी स्थित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं*

 *क्रय केन्द्रों पर होगी उपजिलाधिकारियों की नजर, बिचौलिये भी रहेंगे रडार पर*
 *क्रय केन्द्रों पर वारदाने की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिये निर्देश*

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सोमवार को अमरपुर मण्डी समिति परिसर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित गेहूँ क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर गेहूॅ क्रय, वारदाने की उपलब्धता व भुगतान आदि व्यवस्थाओं जा जायजा लिया। *वहीं अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमित रूप से केन्द्र का भ्रमण करना सुनिश्चित करेगें तथा विचौलियों पर भी सतर्क दृष्टि रखें जिससे केन्द्रों पर कोई अव्यवस्था या कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।*
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त गेहूँ क्रय केन्द्रों पर निगरानी रखेंगें तथा यह सुनिश्चित करेगंे कि किसी भी कृषक के नाम से बिचौलिया द्वारा विक्रय का कार्य तो नहीं किया जा रहा है। प्रत्येक केन्द्रों पर राजस्व कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए बिचौलियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। क्रय केन्द्रों का संचालन पारदर्शी रूप से हो तथा संदिग्ध व्यक्ति(विचौलियों) पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विपणन शाखा केन्द्र बांसी एट का निरीक्षण किया, यहां पर केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी/विपणन निरीक्षक सत्यपाल सिंह उपस्थित मिले। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर 3000 बोरा(बारदाना) उपलब्ध है और 5269.50 कुन्तल गेहूँ का क्रय किया गया है। इस पर केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्रय गेहूँ को समय से गोदामों पर भिजवाएं, साथ ही किसानों का नियमित रूप से भुगतान भी कराना सुनिश्चित करें तथा कृषकों को बैठने/छाया/पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
भारतीय खाद्य निगम द्वार संचालित क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी मोहन कुशवाहा ने बताया कि बोरा की उपलब्धता शून्य है और अब तक क्रय केन्द्र पर 5000.00 कुन्तल गेहूँ क्रय किया जा चुका है। यहां पर केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये गए कि वे केन्द्र परिसर मंे साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करें तथा ग्रीष्म ऋतु दृष्टिगत क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों के लिए पीने के लिए पेयजल एवं बैठने आदि समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें।
पी0सी0एफ0 द्वारा संचालित क्रय-विक्रय सह0समि0 केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी कैलाश चन्द्र जैन ने बताया कि अभी तक क्रय केन्द्र में 1250.00 कुन्तल गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। इस पर निर्देश दिये गए कि केन्द्र परिसर मंे आने वाले कृषकों के लिए पीने के लिए पेयजल एवं बैठने आदि समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
पी0सी0एफ0 द्वारा संचालित बी-पैक्स रोड़ा केन्द्र में क्रय केन्द्र प्रभारी जगदीश सिंह नशे की हालत में उपस्थित पाए गए। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक क्रय केन्द्र में 376.00 कुन्तल की गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। इस पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ललितपुर एवं जिला प्रन्धक पी0सी0एफ0 को उक्त स्थिति पर संज्ञान लेते हुए समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए, साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी को मण्डी परिसर में संचालित समस्त क्रय केन्द्रों में बोरा(बारदाना) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए समस्त केन्द्रों पर नियमित रूप से उठान सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/ जिला खरीद अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता एवं जिला प्रबन्धक पी0सी0एस0 उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button