जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वमहरौनीललितपुर

अक्षय तृतीया पर महरौनी में भव्य परशुराम जयंती शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का संगम

महरौनी,ललितपुर।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही परशुराम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातः भगवान परशुराम मंदिर में अभिषेक किया गया, तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से सहभागिता की।
इसके बाद ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में एकजुटता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
दोपहर तीन बजे मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था—धार्मिक गीतों पर झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। घोड़ा-बग्घी रथ पर सवार भगवान परशुराम की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती नीलम दुष्यंत बडौनिया ने पार्षदों के साथ आरती कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस सफल आयोजन में सकल ब्राह्मण समाज और नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी


▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button