जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

बालाबेहट अतिशय क्षेत्र सूर्योदय में बनेगा अतिभव्य जिनालय तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर महाराज ससंघ सानिध्य में हुआ नवीन जिनालय एवं सन्तशाला का शिलान्यास

ललितपुर।बुंदेलखंड के आंचल में सौर नदी के तट पर सामलिया पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बालावेहट में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के ससंघ सानिध्य में नवीन जैन मंदिर एवं सन्तशाला की आधारशिला रखी गई। नवीन मंदिर का शिलान्यास विधिपूर्वक पं0 गजेंद्र जी शास्त्री ने पुण्यार्जक समाज श्रेष्ठी सिंघई राजेंद्र कुमार अंकित राजकल्प थनवारा परिवार के द्वारा कराया।
प्राचीन मन्दिर में मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र का नाम श्री सामलिया पारसनाथ सूर्योदय अतिशय क्षेत्र बालाबेहट* घोषित किया ऒर
क्षेत्र पर त्रिकाल चौबीसी मंदिर,मूलनायक मंदिर, संतशाला एवं धर्मशाला आदि के निर्माण की योजना समाज को दी। मूलनायक मंदिर निर्माण एवं बड़े बाबा की मूर्ति स्थापना के लिए सिंघई राजेंद्र कुमार थनवारा,त्रिकाल चौबीसी मंदिर लिए पुण्यार्जको ने घोषणा की एवं संत शाला के निर्माण के लिए कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अखिलेश अनौरा परिवार ने संकल्प किया। धर्मशाला कमरे के लिए सुरेशचंद आकाश जी जैन गैस महामंत्री दिगंबर जैन समाज ललितपुर ,संदीप जैन अहमदाबाद ,शीलचंद राजकुमार गुगरवारा ने पुण्यार्जन किया। क्षेत्र के विकास के लिए संरक्षक सदस्य, परम संरक्षक, शिरोमणि संरक्षक एवं परम शिरोमणि संरक्षक आदि चयनित किए गए। क्षेत्र के महामहिम सिंघई कुंबन अंकित अंकुर समस्त राजकल्प थनवारा परिवार घोषित किए गए जबकि सायंकालीन आरती का श्रीजी अनौरा परिवार द्वारा की गई।कार्यक्रम में बीना खुरई मालथौन खिमलाशा बेसरा बसहारी भरछा भानगढ़ निवारी ललितपुर पाली सभी निकटवर्ती जैन समाज की सभी श्रेष्ठीजन उपस्थित थे। जिज्ञासा समाधान का सफल संचालन आलोक जैन शास्त्री ने किया।

गौरतलब रहे प्रातः काल सूर्योदय की शुभ मेला में निर्यापक श्रमण चरण पड़े मुनि श्री की अगवानी ग्राम वासियों ने भव्यता के साथ की, मुनिश्री नवीन मंदिर स्थल पर पहुंचे जहाँ सभी को पूज्य श्री का आशीर्वाद मिला।
व्यवस्थाओं में क्षेत्र के पदाधिकारी मुकेश सराफ उपाध्यक्ष, महामंत्री जिनेंद्र गंगचारी, संजय जैन, नारायण दादा, प्रकाश चौधरी,दीपू चौधरी,पंकज मालगुजार, प्रंशात गुरहा,पंकज रानू ,स्वतंत्र जैन, महेंद्र जैन, योगेश कठरया, संजय वेशरा, सुबोध सतभैया,राजेंद्र जैन, मोनू भरछा, सुरेन्द्र प्रदीप सम्यक जसंजीव पुष्कर अनौरा,राजेश राजू कुम्हैड़ी, अंशुल नयाखेड़ा, राजकुमार राजू सम्यकअनौरा, आयुष जैन, संजीव जैन, कुलदीप जैन पप्पू जैन आदि सभी का सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री अभिषेक जैन अनौरा ने किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button