*राष्ट्रीय अध्यक्ष का झांसी आगमन, ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य स्वागत*

झांसी
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के उज्जैन जाते समय झांसी आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर झांसी के जिलाध्यक्ष पं. संजय दुबे के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं. अरविंद वशिष्ठ, पं. शैलेन्द्र कुमार पाठक एवं आदर्श दुबे सहित अन्य गणमान्य विप्रबंधु उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, एकता एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की गरिमा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण हेतु सभी को संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष पं. संजय दुबे ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




