अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मुख्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बावरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी व माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय जी के आवास व माननीय श्री लाला जी प्रसाद निर्मल जी सदस्य विधानसभा परिषद ( एम एल सी ) उत्तर प्रदेश पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम राज्य मंत्री, माननीय श्री मुन्ना सिंह धानुक पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग भेंट कर दिनांक 14.04.2025 को वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारीयों कि महत्वपूर्ण मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा गया
*मुख्य मांगें:*
1. वर्ष 2006 में नियुक्त हुए सफाई कर्मचारियों की लगभग 20 वर्ष की सेवा को देखते हुए उन्हें नियमित किया जाए।
2. नगर निगम/पालिका में ठेका प्रथा बंद कर प्रदेश के समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
3. संविदा सफाई कर्मचारी के मरणोपरांत घर के किसी सदस्य की अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।
4. किसी भी गरीब सफाई कर्मचारी की पुत्री के विवाह के समय विभाग से सहायता राशि प्रदान की जाए।
5. प्रदेश के प्रत्येक जिले में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते बिना किसी कारण उन्हें हटा दिया जाता है। निवेदन है कि किसी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को बिना कारण न हटाया जाए।
6. संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मी के लिये भविष्य निधि और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया जाए।
7. देश के महानायक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं हृदय प्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा देश प्रदेश कि नारी शक्ति महिलाओं को जो सम्मान जनक रोजगार देकर उन्हें सम्मान कि जिंदगी जीने का काम किया जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग सहायता कर सर्व प्रथम वाल्मीकि समाज कि बेरोजगार महिलाओं को सर्व प्रथम आऊटसोर्सिंग सफाई कार्य पर रोजाना देकर उन्हें सम्मान कि जिंदगी जीने का अधिकार दिया जाए। सादर धन्यवाद जय श्री राम …….
ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर
1. आदर्श कशौरिया – जिलाध्यक्ष
2. विनीत बाबा वाल्मीकि – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
3. कुंजबिहारी बाबरा – राष्ट्रीय महासचिव
4. प्रमोद प्रेमी जी
प्रदेश अध्यक्ष
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




