उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपत्रकार संगठनमहरौनीललितपुर

ग्रापए तहसील इकाई महरौनी के पुनः अध्यक्ष बने दुष्यंत बडोनियां बैठक में सर्व सम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

महरौनी, ललितपुर ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. के तहसील इकाई महरौनी की एक आवश्यक बैठक विक्रम पब्लिक स्कूल, नाराहट रोड महरौनी में संगठन के मंडल उपाध्यक्ष आर.पी.गोस्वामी के संरक्षण एवं जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह बनाफर की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुयी। वहीं ग्रापए तहसील इकाई महरौनी की नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। इस अवसर पर दुष्यंत बडौनियां को पुनः तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तहसील महामंत्री सूर्यकांत त्रिपाठी, आमिर खान मंसूरी, लखनलाल बैरवारा, तहसील उपाध्यक्ष एल.एन.ताम्रकार, आशीष सेन , धर्मेन्द्र सिंह परमार, कोषाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, आडीटर एम.ए.रिजवी , संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह सौजना, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बारौन, मंत्री अंचल साहू, महेन्द्र सिंह सिलावन, महिपाल यादव लखपति सहित कार्यकारिणी सदस्य अरविंद परमार, मनीष चौरसिया, पुष्पेन्द्र राजपूत, सुरेन्द्र अहिरवार, कोमल बरार, अभिषेक विश्वकर्मा, रोहित रिछारिया, उपकार सिंह चालीराजा, राम सिंह बुंदेला और केहर रैकवार को मनोनीत किया गया। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाईयां बांटकर हर्ष जाहिर किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह बनाफर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के हितो की रक्षार्थ ग्रापए हमेशा तत्पर है और यह सबसे बड़ा संगठन है। इसके बैनर तले हमेशा अपने पत्रकार साथियो के शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद की जाती रही है। उन्होंने कहा कि सभी साथी संगठित रहकर अपनी लेखनी से जनहित की आवाज उठाते रहे और संगठन को मजबूत बनाये। प्रत्येक माह संगठन की बैठक सुनिश्चित करें, जिसमे पत्रकारों की समस्याओ पर चर्चा हो और संगठन की गतिविधियों को गति दे। उन्होंने सभी नवमनोनीत कार्यकारिणी को बधाई दी। वहीं आर पी गोस्वामी ने भी नई कार्यकारिणी को कुशल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित की।
बैठक का संचालन महामंत्री सूर्यकान्त त्रिपाठी ने किया और आभार दुष्यंत बडोनिया ने जताया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अमित कालरा , राजाराम सिंह सौजना, ऋषि तिवारी, शरीफ खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

पत्रकार भवन निर्माण की मांग पर भूमि आबंटित करेगी नगर पंचायत

महरौनी, ललितपुर ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई महरौनी की बैठक के दौरान एक बार फिर महरौनी में लम्बे समय से चली आ रही पत्रकार भवन के निर्माण की मांग पर विस्तृत चर्चा हुयी। नव मनोनीत तहसील अध्यक्ष दुष्यंत बडौनियां ने कहा कि इसके लिए आवश्यक भूमि आबंटित कराने हेतु पुरजोर पहल शुरु की जा रही है। जल्द ही नगर पंचायत को प्रस्ताव दिया जाना है । उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन निर्माण के लिए नगर पंचायत भी गंभीर है। इस सम्बन्ध में दो जगह भूमि भी चिन्हित की गयी है । उन्होंने आशा जतायी कि नगर पंचायत द्वारा आवश्यक कार्यवाही के साथ उपयुक्त भूमि आबंटित कर दी जाएगी। वहीं इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी से भी वार्ता चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भूमि आबंटित होने के उपरान्त विधायक निधि के माध्यम से पत्रकार भवन निर्माण हेतु धनराशि जारी कराने की प्रक्रिया उनके द्वारा शुरु करा दी जाएगी। ऐसे में अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो लम्बे अरसे से जारी यह बहु प्रतीक्षित मांग अब जल्द पूरी होगी। इस सुखद घोषणा पर सभी पत्रकारों ने हर्ष जाहिर किया।
बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह और तहसील अध्यक्ष दुष्यंत बडौनियां सहित पत्रकारों ने पत्रकार भवन के निर्माण हेतु प्रस्तावित दो स्थानों पर भूमि का अवलोकन किया।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button