वारंटियों की धरपकड़ तेज: महरौनी पुलिस ने 4 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महरौनी (ललितपुर)।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान को तेज किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 4 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम सिलावन निवासी तिजू, ग्राम खिरिया लटकन्जू निवासी लखनलाल कुशवाहा तथा ग्राम पठा विजयपुरा निवासी कैलाश व सरमन शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अभियान के तहत आगे भी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




