जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

“”नाराहट में बड़े धूमधाम से मनाई गई सामाजिक न्याय के प्रणेता अंबेडकर कि जयंती “”

नाराहट/ ललितपुर जिले के कस्बे नाराहट में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के मसीहा और भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती को नाराहट के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जी कि प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाई। बाबा साहब की जयंती को संविधान को मानने वाले लोगों द्वारा डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ रैली निकाल कर मनाई। रैली फूलबाग मुहल्ले के भूलन माता मंदिर
से चलकर पूरे कस्बे में घूमी और ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठी।रैली में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही, जिनमें बच्चों और महिलाओं का जोश देखते ही बनता था। रैली सारे कस्बे में घूमते हुए कबराटा मुहल्ले होते हुए अंबेडकर पार्क जा पहुंची।अंबेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहब अंबेडकर जी कि प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। रैली दौरान रास्ते में समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब का माल्यार्पण कर लोगों का स्वागत किया। भारत के इतिहास में जन्मे कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी का है।जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। बाबा साहब ऐसे एक महान विचारक, समाज सुधारक, और संविधान निर्माता थे।डॉक्टर अंबेडकर जो की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे उनके अथक परिश्रम के फल स्वरुप भारत को विश्व का सबसे वृहद संविधान प्राप्त हुआ। जिसे 26 जनवरी को लागू करते हुए भारत को गणतंत्र घोषित किया गया था। बाबा साहब को सामाजिक कुरीतियों से स्वयं रूबरू होना पड़ा था। उसी पीड़ा को उन्हें स्वयं झेलना पड़ा था। इसलिए उन्होंने भविष्य के संतति को न झेलना पड़े इसकी व्यवस्था संविधान में किया। उन्होंने संविधान निर्माता के साथ-साथ सामाजिक सुधार को कानूनी स्वरूप प्रदान करने का काम किया। भारतीय संविधान ने भारत के नागरिकों को जो अधिकार प्रदान किया उसका परिणाम है कि सबसे निचले पायदान का व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है। जिसे कल तक दलित कहा जाता था वह भारत की मुख्य व्यवस्था में गर्व से खुद को शामिल कर सका। सम्मान के साथ जीने का हक बाबा साहब की ही देन है। कस्बे में बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती को विभिन्न पार्टियों के लोगों ने भी बड़े उत्साह से मनाई।इस मौके पर समिति के सदस्यों में
अखिलेश अहिरवार, राजेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कोटेदार,रामसेवक गौतम, भागचंद्र अहिरवार के अलावा डॉक्टर दिलीप सोनी, अर्जुन गौतम, ऋतुराज यादव,उजागर यादव, कपिल पाठक,झल्लू अहिरवार, ओमी प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, मुकेश प्रजापति,अजय कुशवाहा, बाली अहिरवार, नंदलाल अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार,भोले अहिरवार, आदि सैकड़ों की संख्या में महिला बच्चे सहित लोग मौजूद रहे। बही पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा।सुरक्षा व्यवस्था में लगे नाराहट थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उप निरीक्षक राजेश यादव, हे.कां.योगेश प्रताप सिंह, कां.विवेक राठौर एवं अन्य जगह की थाने की पुलिस रही।।।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button