पपौरा जी में पंचकल्याणक महोत्सव: मोक्ष कल्याणक दिवस भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हाथियों द्वारा भगवान को बैठा कर रथ चलाया गया

टीकमगढ़ के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में आयोजित भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के छठे दिन मोक्ष कल्याणक दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में धर्ममय वातावरण छाया रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया की
दोपहर के समय आयोजित गजरथ महोत्सव इस दिन का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान सुसज्जित हाथियों द्वारा भगवान के रथ की सात दिव्य परिक्रमा कराई गई, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में माताएँ, बहनें और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और “जय जिनेंद्र” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
भगवान का मोक्ष कल्याणक अत्यंत भाव-विभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाते हुए सभी जीवों के प्रति मैत्री, करुणा और सद्भाव का भाव रखना चाहिए। उन्होंने राग-द्वेष का त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही, बुंदेलखंड की पावन भूमि को पुण्यभूमि बताते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और वत्सलता बढ़ाने का संदेश दिया।
पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक जागृति का संचार किया।
कमेटी ने सभी सहयोगियों का माला और मुकुट पहनाकर आभार व्यक्त किया
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




