बाबा साहब ने दलित, शोषित, वंचितों को सम्मान देने का किया काम – नेपाल सिंह सपाईयों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने डा अम्बेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सपा कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें सभी ने बाबासाहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि आज हम बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं, हमें याद रखना चाहिए कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने हमें हमारे अधिकार और सम्मान दिए हैं। हम संकल्प लेते हैं कि समाज में सामाजिक न्याय स्थापित होना चाहिए। आज भी हम देखते हैं कि ताकतवर लोग अभी भी कमजोरों पर अत्याचार कर रहे हैं।
बाबा साहब के संविधान ने पीडीए को सम्मान और हमारा अधिकार दिया है और हम संकल्प लेते हैं कि पीडीए संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करता रहेगा।इस दौरान जिला महासचिव डा शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, विजय सिंह यादव, मोहम्मद अनवर खान, नगराध्यक्ष अंशुल जैन अभि खजुरिया, रोहित राठौर, रामनरेश यादव, शत्रुघ्न यादव, इंजी. ह्रदेश यादव मुखिया, नरेंद्र सिंह राजपूत, अरशद मंसूरी, रामविलास रजक, प्रमोद इमलिया, आकिब मंसूरी, गौरव विश्वकर्मा, सोन सिंह यादव, मूरत सिंह यादव, राजेश यादव जय गुरुदेव, राजेन्द्र सिंह डुलावन, राजेश झा, रोवन यादव, एड. रविकांत श्रीवास, राममूर्ति तिवारी, राहुल रजक, दीपक यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, विक्की रजक, शाकिर अली, शैलेन्द्र यादव शांतिनगर, बिट्टू यादव, अशोक अहिरवार, राजेश यादव, भानसिंह यादव, रमन सिंह यादव, राजीव यादव दौलता, राजा यादव बंट, बलराम अहिरवार, तेज सिंह यादव, चन्दन कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, राहुल सिंह लोधी, यशवंत यादव , राघवेन्द्र रजक तेरा, सचिन सोलंकी, जितेन्द्र, रामजी यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव प्रमोद इमलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand