भाजपाभारतीय जनता पार्टीमहरौनीराजनीतिललितपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस,

महरौनी, ललितपुर-
मंडल महरौनी में आशीष त्रिपाठी पंडा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षा में भारतीय जनता पार्टी का 46 बा स्थापना दिवस मनाया गया!
जिसमें भाजपाईयों ने अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने बाजपेई मैरिज गार्डन में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया, मंडल के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराकर इस दिन को विशेष बनाया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी 6 अप्रैल आज के ही दिन 1980 को स्थापित भाजपा ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान में यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी के विकास और विस्तार की यात्रा को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित राघवेन्द्र पटैरिया टीटू, मंत्री प्रतिनिधि, महेन्द्र सिंह राजावत अध्यक्ष सोसायटी,उदय भानू सिंह टिंकू राजा पार्षद प्रतिनिधि, पीयूष शुक्ला जिला मंत्री युवा मोर्चा,दीपक तिवारी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा,सौरभ राजा, ब्रजेश रिछारिया, राजीव बाजपेई,प्रदीप सोनी ,सित्तू राजा , हरिप्रताप खरे यशवंत राजपूत, बलराम राजपूत पुष्पेन्द्र सिंह इंद्रपाल पटेल नीरज पुरोहित कमलेश अहिरवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन व आभार गोपी लाल सेना ने किया!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button