नारी तू नारायणी जिसमें राष्ट का सम्मान समाया सक्षम द्वारा समाजसेवा में ब्रहमकुमारी बहिनों सहित डा० बालिया को सम्मानित

ललितपुर। नारी तू नारायणी जिसके सम्मान में राष्ट्र का सम्मान समाया। महिलाए सशक्त एवं निर्भर बने इसके लिए उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का वोध होना जरूरी है तभी महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना साकार होगी। उक्त विचार रखते हुए शिक्षाविद जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने राष्ट के प्रति समर्पित महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा वह हमारे लिए आदर्श हैं। नगर के रामरतन विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में समदृष्टि विकास एवं अनुसंधान मण्डल सक्षम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाकवि सूरदास जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया ने सामाजिक क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और कहा दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से लाभानवित कराने के लिए सक्षम के स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं। सक्षम जिला सचिव अजय जैन साइकिल ने कहा दिव्यांगता अभिशाप नहीं है उनकी प्रतिभा को उजागर करना है। समाजिक क्षेत्र में अनेक ऐसे दिव्यांग है जिन्होंने अपने कार्यों से राष्ट को गौरवान्वित किया। जिला कोषाध्यक्ष गोविंद व्यास ने सक्षम की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
इस मौके पर आध्यात्म एवं समाजसुधार के लिए बहिन चित्ररेखा के मार्गदर्शन में समर्पित प्रजपिता ब्रह्मकुमारी कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वहिन प्रियंका निशा शिवनी के अतिरिका जनपद की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र बालिया,डॉ हरजीत कौर सलूजा, शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्मी मिश्रा, सामाजिक कार्यों में अनीता मोदी एवं रितु समाधिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयाम प्रमुख मनविदर कौर ने सक्षम की परिकल्पना की सखा। संचालन शिक्षिका तृप्ति शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सक्षम जिला उपाध्यक्ष डा० तेजस्व श्रीवास्तव, सरदार मंजीतसिंह, दीपक सिंघई, वीरेन्द्र जैन सोनू रविप्रताप सिंह रविराजा, ध्रुव साहू रविशंकर राठौर संजीव सौरिया, पवन जैन शिवाजी, अनीता जैन,अर्चना राजा नेहा तिवारी, अरूणिमा शर्मा, कान्ति सोनी, रचना अफसाना बेगम आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand