उत्तर प्रदेशप्रशासनिकमहरौनीललितपुर

*योजनाओं का समयबद्ध हो क्रियान्वयन- राजबहादुर सिंह* *सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये कुल 66 प्रार्थना पत्र, 07 का हुआ मौके पर निस्तारण,*

महरौनी,ललितपुर-
शनिवार को
तहसील सभागार महरौनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को उपजिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक सुना एवम जिस विभाग से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई उस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण हो।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 17, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 14, विकास विभाग से सम्बंधित 10, पूर्ति विभाग से सम्बन्धित 13, चकबन्दी विभाग से 01, विद्युत विभाग से संबंधित 03, नगर पंचायत से सम्बंधित 04, अन्य विभाग से संबंधित 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इस प्रकार पूरे समाधान दिवस में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमे से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया!
समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी महरौनी आजम अली, खंड विकास अधिकारी बार अतिरंजन सिंह, विधुत उपखण्ड अधिकारी आर पी सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत साक्षी साहू, मंडी सचिव गिरिजेश तिवारी, वनाधिकारी योगेंद्र खरे, पूर्ति अधिकारी,जलकल जेई,सिचाई विभाग सहित अतिरिक्त निरीक्षक महरौनी, सहित सोजना थानाध्यक्ष, बानपुर थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज कुम्हेड़ी, चौकी इंचार्ज खितवांस सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button