वेद मंदिर निर्माण से होगा मानवीय कल्याण- सुरेश चंद्र शास्त्री महर्षि दयानंद सरस्वती का बोध पर्व सत्य को जानने का मार्ग- नागेश चंद्र शर्मा

महरौनी,ललितपुर-
महर्षि दयानंद सरस्वती धर्मार्थ ट्रस्ट महरौनी के तत्वाधान में दयानंद बोध पर्व पर वेद मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन शिलान्यास की आधारशिला वैदिक रीति से रखी गई। जिसमें मुनि पुरुषोत्तम नारायण दुबे द्वारा 2400 वर्ग फुट जमीन ट्रस्ट को दान दी गई।
आचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री एटा ने कहा कि वेद मंदिर निर्माण से ही होगा मानवीय कल्याण एवं युवा पीढ़ी को सन्मार्ग की मिलेगी प्रेरणा।
महर्षि दयानंद सरस्वती बोध पर्व पर प्रकाश डालते हुए मुंबई से पधारे नागेश चंद्र शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद का जीवन सत्य सनातन वैदिक धर्म की रक्षार्थ समर्पित रहा। उन्होंने अपना जीवन आडंबर पाखंड को मिटाने तथा वेद और ऋषियों की परम्परा को पुन: स्थापित करने में लगाया ।
वेद मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले लक्ष्मी नारायण सोनी,चंद्रभान सोनी, भगवान दास अमीन,आराधना सिंह,सुमन लता सेन शिक्षिका ,भानु प्रताप सिंह,राजेंद्र प्रजापति शिक्षक,रामसेवक निरंजन शिक्षक,धनीराम निरंजन,लोकपाल सिंह बुंदेला एड,रामबिलास खरे एड,शिव नारायण चाचोदिया,गोविंद सिंह, रामकुमार सेन अजान,देवेंद्र श्रीवास्तव,प्रेम शंकर तिवारी, बद्री प्रसाद नायक,चंद्रभान सिंह रहे।
सहयोगी मंडल में बाबूलाल नायक शिक्षक,शिव प्रसाद पुरोहित,अरविंद नायक एड ,छोटू सेंगर ,दिनेश सिंह,बृजपाल सिंह शिक्षक,अरविंद सिंह चौहान,राजेंद्र सिंह रज्जू, रमेश सिंह परिहार,कपिल त्रिपाठी शिक्षक,रामवीर सिंह सिकरवार,ठाकुर दास नायक शिक्षक, सुरेश प्रजापति गुढ़ा, रहें।
संचालन आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार हर प्रसाद प्रजापति एड ने किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand