उत्तर प्रदेशधर्मललितपुर

भारतीय संस्कृति के संवाहक रहे जनजन के संत आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज स्मृति समाधि महामहोत्सव पर श्रद्धालुओं ने की संगीतमय पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान में किए अर्घ समर्पित

ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्यश्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के स्मृति समाधि महामहोत्सव पर श्रद्धालुओं ने आज अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मुनि अविचलसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में प्रभु अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त आचार्च श्री की संगीतमय पूजन कर अर्ध श्रद्धापूर्वक समर्पित किए। आचार्य छत्तीसी विधान में आचार्य श्री का गुणानुवाद कर आचार्य श्री को नमोस्तु निवेदित किया।

प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान के सम्मुख शान्तिधारा मुनि अविचल सागर महाराज के मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्याजन श्राविका सरोज जैन पंकजजैन गदयाना परिवार, सनत जैन खजुरिया डा० अक्षय टडैया परिवार, डा० महेन्द्र कुमार धौरों परिवार, मुकेश जैन नौहरकला परिवार ने किया। ब्रहमचारी अनुराग जैन अन्नूभैया के मार्गदर्शन में आचार्य श्री की संगीतमय पूजन हुई जिसमें दिगम्बर जैन पंचायत समिति, आदर्श महिला संभाग बढा मंदिर जैन मिलन मुख्य शाखा, सिविल लाइन, नंदा सुनंदा महिला संभाग, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, साधू वैयावृत्ति महिला मण्डल, नीली श्रविका महिला मण्डल, प्रतिभास्थली महिला मण्डल, विद्या पुनीत महिला मण्डल, सुधा सिंधू महिला संभाग, आदिनाथ महिला जैन मिलन, सुधकलश मक्ताम्नर महिला मण्डल, अभिनंदनोदय पाठशाला, चंद्रप्रभु जैन मिलन डोडाघाट, अरिहंत शाखा जैन मिलन, पूर्णमति महिला मण्डल, वर्द्धमान संभाग महिला मण्डल, जैन मिलन वाडुवलिनगर, विद्यागुरू महिला मण्डल, बाहमी सुन्दरी संभाग, विद्यापूजन मण्डल, जिनवाणी सरक्षायुष, चंदप्रभु महिला मण्डल एवं पाठशाला की बहिनों ने भक्तिपूर्वक अर्थ समर्पित किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टौया, महामंत्री आकाश जैन पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, अशोक जैन दैलवारा, मोदी पंकजजैन, प्रफुल्ल जैन, धन्यकुमार जेन एडवोकेट सतीश नजा आनंद जैन भागनगर मौजूद रहे। अपरान्ह में अभिनंदनोदय तीर्थ एवं जैन अटामंदिर के सम्मुख भोजन वितरण का आयोजन हुआ जिसमें पबंधक मनोजजैन बबीना, अजय जैन मंगचारी, अजित जैन गदयाना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, जिनेन्द्र जैन डिस्को, डा० अजय जैन, देवेन्द्र जेन मेडीकल, राजकुमार सराफ, सुनील सराफ, अमित जैन सराफ, अविनाश जैन गदयाना, सजल जैन, महावीर हिरावल, अंशुल पहलवान, अभिनंदन कुम्ौण्डी, दीपक सिंघई एड, अनीता मोदी, संध्या जैन, सुषमा जैन, सुधा सिमरा आदि का योगदान रहा। सायंकाल अभिनंदनोदय तीर्थ पर महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने गुरुवंदना की और विश्ववंदनीय अपराजेय साधक युग दृष्टा आचार्य श्री को नमन किया। गौरतलब रहे आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज की समाधि एक वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के बंदोदय तीर्थ डोगरगढ़ में हुई जो जैन जगत ही नहीं समूचे राष्ट के लिए अपूर्णीय छति रही।

समाधि स्थल पर पहुंचे गुरुभक्त

आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सब पर गुरुभक्तों ने समाधिस्थल चन्द्रोदय तीर्थ डोगरगढ में पहुंचकर समाधि भूमि को नमन किया। समाधि स्थल पर मुनिसंघ के सानिध्य में गुरूवंदना एवं विन्यांजलि देश के गृहमंत्री अमितशाह के मुख्यमातिथ्य हुई जिसमें गुरूदेव के उपकारों का स्मरण करते हुए उन्हें जनजन के हृदयस्थल में विराजित युगपुरुष बताया

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button