दूरस्थ गांव लखंजर से चमका सितारा हाईस्कूल में ब्लाक किया टाप , जिले में लगा छठा स्थान , यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपजा तहसील ईकाई मड़ावरा ने किया सम्मानित

मड़ावरा : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा फल में छात्र छात्राओं ने इक बार फिर मड़ावरा नगर का नाम रोशन किया है। ब्लाक मड़ावरा के दूरस्थ गांव लखंजर निवासी दिनेश यादव के पुत्र शिवांश ने जहां हाईस्कूल परिणाम में मड़ावरा ब्लाक टाप किया तो वहीं जिले में छठा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय महिपाल मेमोरियल इण्टर कालेज मंडावरा सहित परिवार का नाम रोशन किया है। जनपद के अंतिम छोर पर बसे लखंजर गांव से निकलकर हाल निवासी मंडावरा शिवांश का इस उपलब्धि पर यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपजा तहसील ईकाई मड़ावरा के तहसील अध्यक्ष पं रामजी तिवारी मड़ावरा ने घर पहुंचकर छात्र को माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। शिवांश के पिता दिनेश यादव रोजगार सेवक है उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर कहां कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है । शिवांश के छोटे दादा रामेश्वर यादव ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि ने सम्पूर्ण जिले में लखंजर का नाम रोशन किया है। शिवांश के पड़ोसी कुलदीप यादव ने कहा कि शिवांश एक होनहार छात्र है और उसकी लग्न का फल है। छात्र की इस उपलब्धि पर महिपाल मेमोरियल इण्टर कालेज मंडावरा के प्रबंधक अतुल यादव गोलू व विवेक पटेल ने कहा कि शिवांश पढ़ने में काफी होशियार एवं कालेज में होने वाले हर एक्टिविटी में सहभाग करते हैं उन्होंने कहा कि महिपाल मेमोरियल इण्टर कालेज से हर बर्ष टापर निकल रहे हैं। ओर हमारी प्राथमिकता है कि बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ बेहतर से बेहतर माहौल दिया जाए जिससे बच्चे अपना भविष्य सवार कर कालेज व परिवार सहित जिले का नाम रोशन करे ।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




