जिले में द्वितीय स्थान पाकर सतीश कुशवाहा ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, शांतिनिकेतन इंटर कॉलेज में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

महरौनी,ललितपुर।
श्री शांतिनिकेतन इंटर कॉलेज में आज मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र सतीश कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इंटरमीडिएट बायोलॉजी वर्ग में 457/500 अंक प्राप्त कर 91.40 प्रतिशत के साथ जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया, अपनी इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय सतीश कुशवाहा ने अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के सहयोग को दिया। विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान कृषि संकाय के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी मेधावी छात्रों का फूल-मालाओं, मिठाई एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने छात्रों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह का माहौल उत्साह, गर्व और उल्लास से भरा रहा।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




