उपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकमहरौनीललितपुर

जनगणना कार्य को लेकर महरौनी तहसील में प्रशिक्षण सम्पन्न, अधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

महरौनी, ललितपुर –
तहसील महरौनी के सभागार में आगामी जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई एवं तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने की।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य में नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों ने जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों एवं सटीक जानकारी संकलन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए लंच की समुचित व्यवस्था भी की गई। अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप जनगणना कार्य संपन्न करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तहसील के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button