उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

भीषण गर्मी में राहत: महिला परिषद ने शुरू किया सार्वजनिक प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

महरौनी,ललितपुर।
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय महिला परिषद की सुरसुंदरी शाखा द्वारा सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
प्याऊ का शुभारंभ संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, प्रांतीय चेयरपर्सन सपना सिंघई एवं मीनल गुढा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ममता सराफ ने इसे सेवा और पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि परिषद भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।
शुभारंभ के साथ ही राहगीरों को जल वितरण प्रारंभ कर दिया गया तथा निर्णय लिया गया कि यह प्याऊ पूरे ग्रीष्मकाल तक संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।
इस मौके पर सुनीता चौधरी, छाया सिंघई, सुरभि सिंघई, मंजू, लवली शास्त्री, राखी सिंघई, आरती बुखारिया, अंजली, सपना पड़वा, सुमि सिंघई, प्रमोद सिंघई, डॉ. शतेद्र मलैया, जिनेश मलैया, संजीव सिंघई, विजय सिंघई, वीरेंद्र सतभैया, रानू सिंघई, रजनीश सिलौनया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अखिल भारतीय महिला परिषद की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button