सपाई व कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर व गैस सिलेण्डर को लेकर किया प्रदर्शन

ललितपुर। जनपद में स्मार्ट मीटर एवं गैस सिलेण्डर की किल्लत व कालाबाजारी के खिलाफ मुलायम सिंह यूथ बिगे्रड व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उसे दहन नहीं सके।
प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी. ह्देश यादव मुखिया ने कहा कि सरकार जान बूझकर जनता को मंहगाई के बोझ के नीचे दबाने का काम कर रही है। विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर जब मर्जी चाहे बिजली काट रहीं है। बिजली का बिल जमा होने के बाद भी आमजन को परेशान किया जा रहा है। वहीं गैस सिलेण्डर की किल्लत से जनपदवासी खासे परेशान हैं। कई दिनों के इंतजार के बाद गैस सिलेण्डर का नंबर लगता है, उसके बाद भी सिलेण्डर मिलने में देरी होती है। ऐसे स्थिति लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। वहीं यूपी की बेटी निशा की बेहरमी से हत्या करने वालों की गिरफ्तारी व पीडित परिवार का हाल जानने गए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हृदेश यादव, अंकित यादव जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस एड महेन्द्र सिंह यादव टिकेत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा, राजेश झा नगर उपाध्यक्ष सपा, शैलेन्द्र यादव शांतिनगर जिला उपाध्यक्ष, बिट्टू यादव प्रदेश सदस्य, रॉबिन यादव, जिला सचिव, पंकज भज्जू जिला सचिव, चंद्रपाल जिजयावन जिला सचिव, शेखर यादव जिला सचिव, अनिल अहिरवार, आनंद यादव भरतपुरा, प्रसन्न यादव महरौनी, सोनू शुक्ला, इंजी. सुनील अहिरवार (प्रदेश सचिव किसान कॉंग्रेस) आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




