उत्तर प्रदेशज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

*अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष बोहत ने ललितपुर जिला अधिकारी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन*

*सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन*।

नगर पालिका ललितपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं चिंताजनक बनी हुई है। वर्षों से कार्य करने के बावजूद उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं हो पाया है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अतः निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की जाती है- मुख्य मांगे निम्नानुसार हैं: वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को आज दिनांक तक नियमित नहीं किया गया है, अतः उन्हें शीघ्र स्थायी (नियमित) किया जाए।

संविदा सफाई कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित परिवार के सदस्य की संविदा के आधार पर नगर पालिका में नियुक्ति प्रदान की जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

नगर पालिका में चल रही ठेका प्रथा एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त किया जाए तथा सभी कर्मचारियों को सीधे शासन के माध्यम से वेतन भुगतान किया जाए।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में समय पर किया जाए, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सके।

नगर पालिका ललितपुर में संविदा सफाई कर्मचारियों के बैंक खातो में असमानता है-कुछ खाते एस.एच. बैंक में एवं कुछ बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। अतः सभी कर्मचारियों के खाते एक ही बैंक (एस.एच. बैंक) में स्थानांतरित किए जाएं, जिससे सुविधा एवं पारदर्शिता बनी रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कर्मचारियों को ऋण सुविधा नहीं दी जाती, है जबकि एस.एच. बैंक द्वारा ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कर्मचारी अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्य (जैसे विवाह आदि) सुगमता से कर सकें।

अतः सभी खातों को एस.एच. बैंक में स्थानांतरित किया जाए। सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण (दस्ताने, मास्क, जूते आदि) एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे वे सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में कार्य कर सकें। कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। सफाई कर्मचारिर्या के कार्य समय, अवकाश एवं अन्य सेवा शर्तों को स्पष्ट एवं न्यायसंगत बनाया जाए।
कि उपरोक्त सभी समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए शीघ्र निराकरण कराने की कृपा करें, जिससे सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को राहत मिल सके।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button