जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

●श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की द्वादशवर्षीय धार्मिक परीक्षा में सम्मलित हुए 550परीक्षार्थी

(ललितपुर)समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के सुयोग्य शिष्य तीर्थचक्रवर्ती मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा से राजस्थान प्रांत में संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान बोर्ड सांगानेर जयपुर द्वारा 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम की ललितपुर के बिभिन्न केन्द्रों पर सम्पन्न परीक्षा में 550 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गए जिनमें श्री अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र,दिगम्बर जैन अटा मंदिर,बडा जैन मंदिर एवं शांतोदय तीर्थक्षेत्र चांदपुर-जहाजपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।परीक्षा की व्यवस्थाओं में दिगम्बर जैन पंचायत समिति (रजि०) समिति के अध्यक्ष डां०अक्षय टडैया,महामंत्री आकाश जैन,
कोषाध्यक्ष सौरभ जैन सीए,संयोजक सनत जैन खजुरिया,शिक्षामंत्री प्रफुल्ल जैन,मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र प्रबंधक मोदी पंकज जैन,अशोक जैन दैलवारा मनोज जैन बबीना,अजय जैन गंगचारी, अजित जैन गदयाना,आनंद जैन भागनगर की निगरानी में मुकेश शास्त्री,राजेश शास्त्री,दिलीप शास्त्री,
जितेन्द्र जैन राजू,प्रवक्ता राहुल जैन,शिक्षक पुष्पेंद्र जैन,सुरेंद्र जैन,सत्येंद्र जैन गदयाना, आयुष शास्त्री,सुरेन्द्र जैन,अमित जैन,नयन शास्त्री,
सत्यम सिंघई,शीलचंद्र शास्त्री,
सचिन जैन,पारस जैन,अपूर्व जैन,सचिन शास्त्री
अंकित शास्त्री सौजना का विशेष सहयोग रहा।परीक्षा प्रभारी आलोक मोदी,राजेश शास्त्री के अनुसार श्रमण संस्कृति संस्थान बोर्ड सांगानेर जयपुर द्वारा 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम में ललितपुर नगर के परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभागिता निभाई।परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात सिद्धांत शास्त्री, सिद्धांत विशारद, सिद्धांत आचार्य की उपाधि प्रदान की जायेगी।परीक्षा प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की परीक्षा 26 अप्रैल को पुनः आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि तीर्थचक्रवर्ती मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा से राजस्थान प्रांत में संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान बोर्ड सांगानेर जयपुर द्वारा संपूर्ण देश व विदेश में लगभग बीस हजार से अधिक परीक्षार्थी जैन धर्म का स्वाध्याय यू ट् यूब चैनल एवं आफलाइन माध्यम से अध्ययन कर रहे हैं।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button