जिले के सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार की चपेट में :- बु. वि. सेना जिलाधिकारी महोदय संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति लागू करें : टीटू कपूर

ललितपुर । आज ललितपुर जिले के सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर की अध्यक्षता में स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई ।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर जिले का एक भी सरकारी कार्यालय ऐसा नही है जहां पर बगैर सुविधा शुल्क के एक इंच भी फाइल नहीं आगे बढ़ती हो । गरीबों व किसानों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है । दलालों का बोलबाला है । कोई भी कार्य बगैर दलालों के नहीं हो पाता है । गरीब किसान दूरदराज से किराया लगाकर अपने काम के लिए शहर आता है । कोई भी रिपोर्ट लगवाने पर उनसे सुविधा शुल्क मांगा जाता है । और उसे काम पूरा कराने के लिए महिनों सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं ।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि सुविधा शुल्क में कई गुना वृद्धि हो गई है । सरकारी कामों में कमीशन का बोलबाला है । सड़कें , बिल्डिंग और अन्य निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं बन रही हैं ।
बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि माननीय जिलाधिकारी महोदय से हमलोगों को बहुत उम्मीद है । जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से ललितपुर की जनता काफी प्रभावित हो रही है । हमारा जिला प्रदेश मुख्यालय से बहुत दूर होने के कारण विकास कार्यों में बहुत पीछे है । हम आशा करते हैं कि जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के सभी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त समस्याओं का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगायें तथा सरकारी तंत्र को दलालों से मुक्त करके सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यशैली को व्यापक बनायें । आगे बु. वि. सेना सभी कार्यालयों में मुहिम चलाकर भ्रष्ट कार्यालयों को चिन्हित करके वहां जाकर उग्र प्रदर्शन करेगी
बैठक में बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य कदीर खान, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह , पंडित मथुरा प्रसाद मिश्रा, भागीरथ कुशवाहा , संतोष सिंह तोमर, भईयन कुशवाहा , गफूर खान, बलराम चौहान, रामसहाय राठौर, सुरेश झा , राजेश कुमार, कमल सिंह परिहार , ईशान दिवालिया , कामता प्रसाद भट्ट, नंदराम कुशवाहा ,खुशाल बरार , जितेंद्र विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे ।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




