जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया गया।

तालबेहट। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित कसबे के दोनों जैन मंदिरों में जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह भारी संख्या में जैन धर्माबलंबियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का अभिषेक किया एवं विश्व शांति की मंगल भावना के साथ शांतिधारा, मंगल आरती एवं पूजन – विधान का आयोजन किया। पालना झूला के कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं बधाइयों के साथ जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया। पावागिरि में पं. महेंद्र कुमार जैन विदिशा, पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अनिल चौधरी एवं वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में अनिल बबीना के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। रात्रि में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत णमोकार महामंत्र का पाठ किया। जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा कि भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का जन्म मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के समय राजगृह बिहार में हरिवंश के राजा सुमित्र और महारानी सोमा के यहाँ वैशाख कृष्ण दशमी को हुआ था। इस मौके पर महेंद्र नयाखेड़ा, विजय कुमार, सुशील मोदी, विकास जैन, जितेंद्र बड़ौरा, राकेश सतभैया, स्वतंत्र जैन, अरविन्द कुमार, सिद्ध जैन सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में प्रवीन भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा।
श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर राजस्थान द्वारा संचालित द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा हेतु पहली बार पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर तालबेहट में परीक्षा केंद्र बनाया गया। सांगानेर से पधारे अभिषेक भैया के निर्देशन में प्रथम वर्ष के 25 अभ्यर्थियों की शुचितापूर्ण निर्विघ्न परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें प्रिंस जैन पारौन एवं पाठशाला परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। आभार व्यक्त अध्यक्ष अरुण मोदी ने किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button