उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

● अटल आवासीय परीक्षा में चयनित होने पर छात्रा कविता हुई सम्मानित-

(ललितपुर) ब्लॉक जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रांकड़ (मड़वारी ) में कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित करके भावभीनी विदाई दी गई।विद्यालय की मेधावी छात्रा कविता कुशवाहा का अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में चयन होने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया और बधाई दी गई।इस दौरान प्रधानाध्यापक रजनी शेखर ने बताया की विद्यालय की मेधावी छात्रा कविता पढ़ाई में हमेशा अग्रणी रही है और उसने पढाई करके अटल आवासीय परीक्षा पास की है।यह विद्यालय और गांव के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा जो बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते हैं और परिश्रम करते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है।विद्यालय के बच्चों को छात्रा कविता से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान शिक्षिका अर्चना मौर्य, प्रीति पाठक,कैलाश नारायण,
अशोक कुमार के अलावा बच्चों के अभिभावक,
ग्रामवासी मौजूद रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button