उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

*11 अटल छात्रों का हुआ सम्मान*

ललितपुर : प्राथमिक विद्यालय कुआगांव में प्रवेशोत्सव, स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा5 के बच्चों के लिए विदाई समारोह किया गया| बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई जिसमें मोबाइल और नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते नाटकों ने उपस्थित अभिभावकों का खूब मन मोहा; कक्षा 1 में नए प्रवेश करते हुए उनका स्वागत किया गया। इस वर्ष विद्यालय से जनपद में सर्वाधिक छात्र अटल आवासीय विद्यालय के लिए चयनित हुए।11 छात्रों काजल, आस्था, रितिक, देव, शिवम, शिवकुमारी, रिया, विशाखा, भारती, ईशा भारती और हेमकुंवर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय के नवोदय,विद्याज्ञान और अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु मिशन 100 की सराहना की और अब तक 42 छात्रों की सफलता पर विद्यालय को शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार दिया गया । कोलोकेटेड आंगनवाड़ी में तीन साल के बच्चों के लिए नवारंभ करते हुए बच्चों का माला और तिलक से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गंधर्व सिंह बाबूजी ने कहा कि कुआगाँव का विद्यालय नए आयाम स्थापित कर रहा है इसके लिए प्रधानाध्यापक सहित पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है, नीरज द्विवेदी जैसे मार्गदर्शक शिक्षक यदि समाज को मिल जायें तो बच्चों का भविष्य उज्ज्वल ही होगा। मुख्य अतिथि डॉ आशीष रावत जिला पंचायत सदस्य बानपुर ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का एक मात्र साधन है कुआगाँव के इस विद्यालय में ऐसे भव्य कार्यक्रम और बच्चों की सफलता देख गर्व होता है।जिले के साहित्यविद पंडित बाबूलाल द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था निजी व्यवस्था से आज भी बेहतर है।विशिष्ट अतिथि बजाज पॉवर प्लांट के अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूल निजी विद्यालयों को चुनौती ही नहीं दे रहे बल्कि कुआगांव जैसे विद्यालय अच्छे परिणाम देकर उनसे आगे बढ़ रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुस्तक और अभिभावकों द्वारा बच्चों को पेन और कॉपी वितरित की गई।
कार्यक्रम के उपरांत भोज किया किया गया।
समारोह में एआरपी हरिनारायण चौबे और विशाल भारती ने संबोधित किया ग्राम प्रधान बीरसिंह, दिलीप सिंह,दिनेश जैन ब्रजेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे अभिभावकों में पूर्व प्रधान जयराम सिंह, करन सिंह,रामलखन प्रभुकिशोर घनेन्द्र सिंह,हनुमत सिंह माधव, रामभरोसे मजबूत,राजेंद्र खेमचंद्र,कमल सिंह राजेश आदि उपस्थित रहे।विद्यालय सेप्रज्ञा जैन बाबूलाल शत्रुघ्न सिंह जालम प्रसाद ने आयोजन में सहयोग किया अंत में प्रधानाध्यापक नीरज द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट किया

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button