भक्ति, संस्कृति और उत्साह के संग सम्पन्न हुआ माँ अँजनी मेला महोत्सव

महरौनी (ललितपुर)।
समीपस्थ ग्राम कुम्हैढ़ी में आयोजित माँ अँजनी मेला महोत्सव इस वर्ष भी भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। माँ अँजनी धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 1 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 8 अप्रैल तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
समापन अवसर पर सायंकालीन सभा में ट्रस्ट के प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मेला ध्वज को उतारकर माँ अँजनी मंदिर में स्थापित किया, जिसके साथ ही महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर मुकेश श्रीवास्तव ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी महरौनी, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, मेला चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी, खंड विकास अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों, सांस्कृतिक कलाकारों, दुकानदारों, पत्रकारों एवं ग्रामवासियों के योगदान की सराहना की।
महोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रमों में समां बांध दिया।
समापन समारोह में दिनेश विदुआ, संतोष निरंजन, धनीराम टिकरिया, संतोष पटेल, रामशरण दीक्षित, कमलेश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, व्यास जी, बलराम निरंजन, रानू पलया, नारायण सिंह राजा, कृपाल प्रजापति, संजय मिश्रा, मुन्ना लाल निरंजन, मुन्ना कुशवाहा, करन कुशवाहा, घसीटे कुशवाहा, संजू बाजा, हरीराम सेन, नारायण विश्वकर्मा सहित मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र नायक, आनंद पंडा व धर्मेंद्र सिंह बारोन एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




