*कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा भगवान शंकर जी के मन्दिर में स्थापित शिवमूर्ति के शेषनाग को क्षतिग्रस्त करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

*कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से मन्दिर में स्थापित शिवलिंग के शेषनाग को पुनः विधि-विधान पूर्वक कराया गया स्थापित ।*
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 385/26 धारा- 298 बीएनएस में वांछित अभियुक्त- छोटू अली पुत्र निसार अली नि0 कसाई मण्डी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर , को नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।*
*घटना का विवरण-* आज दिनांक 08.04.2026 को अभियुक्त छोटू उपरोक्त द्वारा शराब के नशे में जेल चौराहा के पास बने शंकर जी के मन्दिर में स्थापित शिवमूर्ति के शेषनाग को क्षतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी ।
*सूचना पर कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी छोटू उपरोक्त को नियमानुसार हिरासत में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः* – छोटू अली पुत्र निसार अली नि0 कसाई मण्डी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर
*गिरफ्तारी का दिनांक-* 08.04.2026
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
श्री अनुराग अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




