उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुई*

ललितपुर : बैठक की शुरूआत में सहायक आयुक्त खाद्य-प्प् द्वारा विभागीय कार्याे को (वर्तमान वित्तीय वर्ष में) बताया गया। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिया गया कि प्रवर्तन कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल के साथ किया जाये तथा मिलावट के स्रोत पर कार्यवाही की जाये। समिति के सदस्य श्री मनीष सडैया द्वारा सुझाव दिया गया कि चाय की दुकानों पर चाय कुल्हड़ या काँँच के गिलास में देने हेतु जागरूक किया जाये तथा दुकानदारों से कहा जाये कि कागज या प्लास्टिक के कप में चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसका पम्पलेट/स्टीकर दुकान पर चिपकाये। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया कि ब्राण्डेड पानी के बोतलों से मिलते-जुलते नाम वाले पानी के बोतलों की संघन जाँँच कर उनके नमूने संग्रहित कराये जाये, जिससे पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया कि प्रत्येक महीने कम से कम 10 नमूने मिड-डे-मील के संग्रहित किये जाये तथा नमूने संग्रहण के समय शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी साथ रहे, जिससे मिड-डे-मील की गुणवत्ता में सुधार होगी। शासकीय अधिवक्ता द्वारा सुझाव दिया गया कि पानी पूड़ी में प्रयोग होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की जाये। दूध के उत्पादन का आकलन कर मिलावट के स्थानों को चिन्हित कर प्रवर्तन कार्यवाही की जाये। अपर जिलाधिकारी महोदय ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारीे के सहयोग से सभी आवासीय विद्यालयों को ईट राइट स्कूल के अन्तर्गत प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिये। उनके द्वारा सरकारी संस्थानों में चलने वाले कैन्टीनों का ईट राइट कैम्पस के अन्तर्गत प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिये गये।
अंत में बैठक धन्यवाद के साथ समाप्त किया गया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button