क्रिकेटखेलटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

धुरवारा प्रीमियर लीग का आगाज: उद्घाटन मैच में उल्दाना ने बुदनी को 14 रनों से रौंदा; सुरेंद्र बने ‘मैन ऑफ द मैच’

ललितपुर। धुरवारा (मड़ावरा)। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बुधवार को ग्राम धुरवारा में ‘धुरवारा प्रीमियर लीग’ (DPL) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला बुदनी और उल्दाना के बीच खेला गया, जिसमें उल्दाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुदनी को 14 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
फीता काटकर किया गया शुभारंभ
क्रिकेट के इस महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा पटेल वाहिनी के जिलाध्यक्ष सेठ सुजान पटेल और अपना दल (एस) के युवा जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। सेठ सुजान पटेल ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी जागृत होती है। गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी बुदनी
मैच में बुदनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उल्दाना की टीम ने निर्धारित ओवरों में संभलकर खेलते हुए 35 रनों का स्कोर खड़ा किया। उल्दाना की ओर से सुरेंद्र ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 21 रन जोड़े, जबकि राजेंद्र राजपूत और राजू ने 8-8 रनों का योगदान दिया।
जवाब में 36 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुदनी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। उल्दाना के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे बुदनी के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और पूरी टीम मात्र 21 रनों पर ही सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए सुरेंद्र को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैदान पर मौजूद रहे खेल प्रेमी
इस मौके पर अपना दल युवा मंच वरिष्ठ पत्रकार नीलेश प्यासा, जिला मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, पत्रकार अरविंद कुमार पटेल, राहुल पटेल, संतोष पटेल, शैलेश पटेल, रामवतार पटेल, कल्यान पटेल, संदीप पटेल, सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस मौजूद रहा। मैच का सफल संचालन आयोजक मोहन पटेल, सहदेव, दीपक और निखिल की टीम द्वारा किया गया। अंपायर की भूमिका दीपक पटेल और मोहन पटेल ने निभाई।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button