जिलाधिकारी ललितपुरज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षासामाजिक संगठन

*किताबों की कालाबाजारी बंद हो, NCRT लागू हो* – *डॉक्टर दीपक पस्तोर*

ललितपुर : बजरंग सेना संगठन ने आज जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री प्रभारी मंत्री ललितपुर और जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा….
जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद ललितपुर में सारे प्राइवेट स्कूलों में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश NCRT लागू करने का पालन नहीं किया जा रहा है हर वर्ष जनपद में पाठ्यक्रम को बदल दिया जाता है जिसके कारण दुकानदारों द्वारा एक बड़ी मोटी रकम बच्चों के अभिभावकों से वसूली जाती है महोदय स्कूल प्रबंधन द्वारा अपनी मर्जी के दुकानदार के पास कोर्स लेने के लिए भेजा जाता है जहां पर किसी भी प्रकार का कंसेशन नहीं दिया जाता है
हर वर्ष स्किल की फीस बढ़ती जा रही है..!!
ज्ञापन में बताया गया कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अच्छी शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है वही जिले के शिक्षा विभाग अधिकारियों की उदासीनता के कारण जिले में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर फैला है

माननीय मंत्री जी को अवगत करते हुए बताया गया कि प्राइवेट स्कूलों में जितनी व्यवस्थाएं सुविधा नहीं है उससे ज्यादा उन व्यवस्थाओं के नाम पर अवैध फीस वसूली जाती है परीक्षा और अन्य सुविधाओं के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है

बजरंग सेना संगठन ने माननीय मंत्री जी से इस जनहितैषी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया
साथ में इस जनहितैषी मुद्दे का हल नहीं मिलने पर बजरंग सेना संगठन द्वारा समस्त ललितपुर जिले के नागरिकों,स्कूल के बच्चों के अभिभावकों सहित एक उग्र आंदोलन आमरण अनशन करने की बात कही गई.!!

ज्ञापन देते समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक नायक,धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी पंडा,जिला मंत्री अजय दुबे, जिला महासचिव शिव कुमार चंदेल, जिला मंत्री जितेन्द्र नायक, जिला प्रचार प्रसार मंत्री दीपेश उपाध्याय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, रामसिंह यादव ताहर राजा, वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कांत कांकर, पवन चौबे ग्राम पंचायत अध्यक्ष दावनी, जय कुमार पंथ युवा मोर्चा,राजकुमार कुशवाहा, महिला मोर्चा से ममता तिवारी,लेखा नामदेव,राजकुमारी दुबे, आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे…!!

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button