उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

संकल्प और मेहनत से मिलती है सफलता: प्रेम शंकर तिवारी सैनिक कॉन्वेंट शिक्षा एकेडमी का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का हुआ सम्मान

महरौनी,ललितपुर।
विकासखंड अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकंजू स्थित सैनिक कॉन्वेंट शिक्षा एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सुधीर कुमार त्रिपाठी तथा अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका संध्या तिवारी ने की। विद्यालय प्रबंधक प्रेम शंकर तिवारी ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता के पीछे एक बड़ा संकल्प होता है।
इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा कंचन ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, पूजा ने 97.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा सुहाना एवं आयुष ने 91.8% अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5 में जयदेव प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय एवं सौरव तृतीय स्थान पर रहे।
खिरिया लटकंजू निवासी छात्र आर्यंस वर्मा (पुत्र मंगल सिंह) का विद्याज्ञान परीक्षा में चयन होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सुधीर कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की सराहना की। प्रधानाध्यापिका संध्या तिवारी ने कहा कि केवल अंक ही नहीं, बल्कि संस्कार ही वास्तविक सफलता का आधार हैं।
कार्यक्रम में शिक्षक अजय गुप्ता, अरुण रावत, राजकुमार, कोमल, अक्षय, कविता, अंतरा, पूजा, रितु सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
मंच संचालन समर तिवारी ने किया तथा आभार प्रबंधक प्रेम शंकर तिवारी ने व्यक्त किया।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button